फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चाय देर से पहुंची तो भड़के कोतवाल, दुकानदार को धमकाया

चाय देर से पहुंची तो भड़के कोतवाल, दुकानदार को धमकाया

Wed, 15 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चाय देर से पहुंची तो भड़के कोतवाल, दुकानदार को धमकाया
चाय देर से पहुंची तो भड़के कोतवाल, दुकानदार को धमकाया
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली में चाय देर से पहुंचने पर कोतवाल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कोतवाल ने पुलिसकर्मी भेजकर दुकानदार को कोतवाली बुलवा लिया तथा जमकर लताड़ पिला दी। दुकानदार ने खुद को अपमानित महसूस करते हुए मामले की जानकारी अन्य व्यापारियों को दी तो व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारियों ने आपात बैठक बुलाकर कोतवाल के व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर कोतवाल के निलंबन की मांग की तथा कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

नगर के मोहल्ला बंजारान निवासी सुशील कुमार कश्यप की तहसील के पास ही चाय और मिठाई की दुकान है। दुकानदार का आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे थाने का चौकीदार कोतवाली में चाय भिजवाने के लिए कहकर गया था। दुकान पर ग्राहकों की भीड़ होने के कारण कोतवाली में चाय भिजवाने में कुछ देर हो गई तो कोतवाल का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पुलिस भेजकर उसे अपने आफिस बुलवा लिया। आरोप है कि कोतवाल ने अपने आफिस में मौजूद कुछ जिम्मेदार लोगों के सामने ही उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दुकान बंद कराने तथा जेल भेजने की धमकी दे डाली। इससे वह अपमानित और असुरक्षित महसूस कर रहा है। पीड़ित दुकानदार ने मामले की जानकारी अन्य व्यापारियों व समाज के लोगों को दी तो लोगों में रोष फैल गया। बाद में व्यापारियों ने आपात बैठक बुलाकर कोतवाल के व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कोतवाल के निलंबन की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही कार्रवाई नही हुई तो व्यापारी वर्ग पुलिस प्रशासन के विरूद्ध आंदोलन के लिए मजबूर होंगा। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, प्रीतम कश्यप, इरशाद कुरैशी, जनार्धन कश्यप, धारा कश्यप, रामनाथ सभासद, नीटू भारती, राजकुमार कश्यप, अरूण धनगर, मुजाहिद,रामकुमार, जावेद, सुधीर कुमार, नरेंद्र बत्रा, प्रेम शर्मा, असगर, अशोक गुप्ता, मोहनलाल व अजय त्यागी आदि रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिरोही ने दुकानदार से अभद्रता के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed