{"_id":"5b4b93f64f1c1b6f548b49fc","slug":"161531679734-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर निकाह करने का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसा देकर निकाह करने का आरोप लगाया
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसा देकर निकाह करने और हत्या की साजिश का आरोप लगाया
बेहट (सहारनपुर)। इंदिरा कालोनी निवासी एक महिला ने थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदौली उर्फ मुगलमाजरा निवासी युवक पर झांसा देकर निकाह करने और उसकी संपत्ति हड़पने के बाद उसके बच्चें की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए सीएम के नाम शिकायत भेजी है।
सीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पहले पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके पति की उसके पास काफी संपत्ति थी और उनका एक बेटा भी है। आरोप है कि उसके पास एक बस थी। इस पर चंदौली उर्फ मुगलमाजरा निवासी एक युवक परिचालक था। पति की मौत के बाद वह उसके घर आने जाने लगा और उसने बुरे वक्त में काम आने का झांसा देकर कुछ दिन बाद उसे बहला फुसलाकर उससे निकाह कर लिया। कुछ दिन बाद उसने उसके बेटे को बंधक बना कर पीटा और जबरन परमिट छीनकर उसे सात लाख रुपये में बेचकर रकम हड़प ली। इसके बाद उसने स्कार्पियो कार और जेवरात बेचने का दवाब बनाया। आरोप है कि जब वह नहीं मानी तो उसने फिर उसकी एवं उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई की। अब वह उसे एवं उसके बेटे को जान से मारने की फिराक में है। पीड़ित ने बताया कि वह कोतवाली गई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।