{"_id":"5aeb527d4f1c1b46098b7d2d","slug":"161525371517-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी देने गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में पानी देने गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला
Updated Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मंझौल जबरदस्तपुर गांव में खेत पर पानी देने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बृहस्पतिवार को उसका शव एक खेत में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने गांव के कुछ दबंगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मंझौल जबरदस्तपुर गांव निवासी राजपाल यादव का पुत्र विक्की यादव (27) बुधवार को खेत पर पानी चलाने के लिए गया था। जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बृहस्पतिवार को एक खेत में उसका शव पेड़ से लटका मिला। जिससे परिजनों में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ दबंग लोगों पर विक्की की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि खेत में पानी चलाने के दौरान विक्की निर्वस्त्र होकर ट्यूबवैल पर नहा रहा था। इसी दौरान गांव की 10 वर्षीय बच्ची पानी पीने के लिए वहां पहुंची तो वह उसी हालत में बाहर निकल गया। जिसे देख बच्ची वहां से भाग खड़ी हुई और परिजनों को इस बाबत बताया। कहा जा रहा है कि बच्ची के परिजनों ने डायल 100 को फोन कर मौके पर बुला लिया, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर विक्की वहां नहीं मिला। बृहस्पतिवार को उसका शव लटका मिला। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।