फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिला अस्पताल में कर्मचारी पर हमला

जिला अस्पताल में कर्मचारी पर हमला

Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कर्मचारी पर हमला
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार की शाम करीब चार बजे बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने एक कर्मचारी की बाहर खींचकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बमुश्किल कर्मचारी को हमलावरों से छुड़ाया। पुलिस के आने पर आरोपी भाग गए। देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई थी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब चार बजे इमरजेंसी में डॉ. मनीष पांडेय, चीफ फार्मेसिस्ट ब्रह्मानंद, फार्मेसिस्ट निर्भय जैन और ट्रेनी फार्मेसिस्ट अहमद घायलों का इलाज करने में व्यस्त थे। इसी दौरान कुछ लोग इकट्ठा होकर इमरजेंसी पहुंचे और अहमद को खींचकर बाहर ले गए, जहां पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद तमाम स्वास्थ्य कर्मचारी जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में थाना जनकपुरी पुलिस, डायल 100 की गाड़ी और महिला पुलिस मौके पर पहुंची। मगर पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग खड़े हुए। चीफ फार्मेसिस्ट ब्रह्मानंद ने बताया कि सोमवार को थाना मिर्जापुर क्षेत्र के एक कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। सोमवार को एक पक्ष के शादाब, अब्दुल हक, सद्दाम और हसीन मेडिकल करा कर चले गए थे। मंगलवार को दूसरे पक्ष के बसंत, रवि और विपिन मेडिकल कराने पहुंचे थे, जिनके पीछे पहले पक्ष के लोग भी आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि ट्रेनी फार्मेसिस्ट अहमद अपने कॉलेज की यूनिफार्म में था, जिसकी यूनिफार्म झगड़ा करने वाले छात्रों के कॉलेज की यूनिफार्म से मिल रही थी। ऐसे में एक पक्ष ने आते ही अहमद को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। उधर, जनकपुरी थाना इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि मारपीट के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed