{"_id":"5a9af4154f1c1b0d658b5521","slug":"161520104469-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने जमकर किया हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ भी उलझे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवकों ने जमकर किया हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ भी उलझे
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत युवकों का हंगामा
देवबंद (सहारनपुर)। दुल्हैंडी (फाग) पर शराब के नशे में धुत युवकों ने कई स्थानों पर जमकर हंगामा किया। एक स्थान पर तो कुछ युवक पुलिसकर्मी से ही उलझ बैठे। त्योहार को लेकर पहले से तैयार पुलिस ने हुडदंगियों को दौड़ा दिया। इतना ही नहीं कई युवकों को हिरासत में भी लिया गया।
शुक्रवार को कई स्थानों पर फाग खेलने के दौरान नशे में धुत कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। मोहल्ला लहसवाड़ा में डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही कि पुलिस ऐन वक्त पर वहां पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। एमबीडी चौक पर होली खेल रहे कुछ युवकों की पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने युवकों को दौड़ा दिया। क्षेत्र के केंदूकी गांव में भी रंग लगाने को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। हालांकि इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिन्हें बाद में माफी मांगने पर छोड़ दिया गया। उधर, कोतवाली पुलिस ने गंगदासपुर जट्ट निवासी मोहर सिंह समेत पठानपुरा निवासी हाशिम और मन्नान का शांतिभंग की धारा में चालान किया है।