फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दलित महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

दलित महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

Wed, 14 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दलित महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दलित महिला को गांव में ही रहने वाली एक महिला ने बहाने से चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अचेतावस्था में सपा नेता के पिता ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला के पति ने आरोपी महिला एवं दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला एवं दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला के पति ने आरोप लगाया कि सोमवार को गांव की ही एक महिला ने उसे किसी काम से अपने घर पर बुलाया। आरोप है कि महिला ने उसे चाय पिलाने के बहाने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोशी की हालत में हो गई। उसके बाद महिला ने क्षेत्र के एक सपा नेता के पिता इश्तियाक को बुलाया। आरोप है कि इश्तियाक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब उसने विरोध करने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की गई। परिजन उसे तलाश करते हुए आरोपी महिला के घर पहुंचे, लेकिन महिला ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को आरोपी महिला के घर से बरामद किया। पीड़िता के पति ने इस मामले में गांव की महिला एवं क्षेत्र के सपा नेता के पिता इश्तियाक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने रात में ही इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मंगलवार को सुबह आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पानी मांगा तो शराब पिला दी
महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह थोड़ा होश में आने पर जब उसने पानी मांगा तो आरोपी उसे बार बार शराब पिलाते रहे। जिससे वह चेतना में नहीं आ सकी। शाम होने पर उसे पूरी तरह होश आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन तलाशते रहे रिश्तेदारियों में
दुष्कर्म पीड़िता के पति ने बताया कि दोपहर में उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने अपनी पत्नी को पूरे गांव में तलाश किया। उसके बाद अपने रिश्तेदारों में भी तलाश किया। लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका। बाद में कुछ लोगों के बताए जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला के घर से ही उसकी पत्नी को बरामद किया और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed