{"_id":"59cbfa3e4f1c1b9d538b4bbb","slug":"161506540094-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी आतंकी तौहिद पर 25 हजार का ईनाम घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांग्लादेशी आतंकी तौहिद पर 25 हजार का ईनाम घोषित
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लंबे समय से एटीएस के निशाने पर चल रहे प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसार उल बांग्ला टीम का आतंकी तौहीद उर रहमान उर्फ फजर अली की तलाश तेज कर दी गई है। एटीएस ने इस दुर्दांत आतंकी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया है। एटीएस को इस आतंकी के सहारनपुर के देवबंद में सक्रिय होने की खबर मिल रही है। ऐस में अब पुलिस के सभी सेल को अलर्ट कर दिया गया है।
भेष बदलने से लेकर अत्याधुनिक हथियारों को चलाने में माहिर बांग्लादेशी आतंकी तौहीद उर रहमान ने देवबंद के बनहेड़ा खास में पनाह ले ली थी। शक के आधार पर इसकी जांच की गई तो इसकी शिनाख्त बांग्लादेशी के रुप में हुई और इसका सही पता जीवान नगर जिलि चौड़ंगा बांग्लादेश पाया गया। हालांकि जब तक एटीएस इस तक पहुंच पाती यह फरार हो गया। बताया जाता है कि मार्शल आर्ट में भी यह पूरी तरह निपुण है। यहां बता दें कि पिछले दिनों एटीएस ने कुटेसरा से एक बांग्लादेशी आतंकी को गिरफ्तार किया था, जो बांग्लादेशियों को पनाह देकर उन्हें फर्जी दस्तावेज मुहैया करा रहा था। इसका एक साथी फैजान एटीएस के हाथों तक नहीं पहुंच पाया था। इसी क्रम में जांच में आतंकी तौहिद की शिनाख्त की गई। आतंकी तौहिद अपराध संख्या 11/2017 में वांछित है। एटीएस के आईजी असीम अरुण की ओर से जारी प्रेस नोट में तौहिद की गिरफ्तारी पर 25 हजार के ईनाम की घोषणा की गई है।