फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शराब के नशे में पटक-पटक कर की थी ओमपाल की हत्या

शराब के नशे में पटक-पटक कर की थी ओमपाल की हत्या

Wed, 27 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में पटक-पटक कर की थी ओमपाल की हत्या
सहारनपुर। कोरी बिरादरी के ओमपाल ने राजेंद्र के शराब के गिलास को जूठा कर दिया, जिससे आक्रोशित राजेंद्र ने नशे में 60 वर्षीय ओमपाल की पटक-पटक कर हत्या कर दी थी। इस बात का खुलासा गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी राजेंद्र ने पुलिस पूछताछ में किया।
विज्ञापन

तीतरो के ग्राम खंडवाला में 23 सितंबर को ओमपाल कोरी की हत्या कर शव को रामपाल निवासी जेहरा के गन्ने के खेत में छिपा दिया गया था। ओमपाल कोरी गांव के ही राजेंद्र के खेत में बने रठान पर रहता था। इस मामले में ओमपाल कोरी के पुत्र सतवीर ने राजेंद्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। राजेंद्र तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजेंद्र को राजवीर निवासी रादौर के ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किए गए राजेंद्र ने बताया कि ओमपाल कोरी बिरादरी का था और उसके रठान पर रहता था। 23 सितंबर को वह और ओमपाल दोनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान ओमपाल ने उसके गिलास में से शराब पी ली, जिस पर विवाद हो गया। उसने गुस्से में ओमपाल को जमीन पर कई बार पटका, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed