फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो दिन बाद भी नहीं पकड़े गए युवती के हत्यारे

दो दिन बाद भी नहीं पकड़े गए युवती के हत्यारे

Fri, 11 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
दो दिन बाद भी नहीं पकड़े गए युवती के हत्यारे
दो दिन बाद भी नहीं पकड़े गए युवती के हत्यारे
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अंबहेटा शेखां में बीए की छात्रा की हत्या में नामजद आरोपियों को पुलिस वारदात के दो दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपी घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह राजेश्वर की पुत्री पारूल शौच करने के लिए घर से निकली थी। उसी दिन दोपहर बाद उसका शव विनोद शर्मा के खेत में पड़ा मिला। हत्यारों ने पहले तो पारूल का दुपट्टे से गला घोटा और उसके बाद तेजाब से चेहरा झुलसाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। युवती के पिता राजेश्वर ने गांव के ही कंवरपाल के बेटे राहुल, रवि, शुभम एवं सुमित को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। लेकिन घटना के दो दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि आरोपी हर हाल में गिरफ्तार किए जाएंगे। पुलिस टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed