{"_id":"5980cb314f1c1bf86f8b46e5","slug":"161501612849-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस ने रणखंड़ी पुलिस चौकी के समीप चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को देसी शराब के सौ पव्वों सहित जबकि चंदेना कोली गांव से एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली के एसआई सैय्यद हेसामुद्दीन सोमवार की देर शाम टीम के साथ रणखंड़ी पुलिस चौकी के समीप वाहनों की चेकिंग में कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। बाइक के पीछे रखी दो पेटियां खोलकर देखी तो पुलिस को उनमें से देसी शराब के सौ पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी जखवाला गांव बताया। वहीं, पुलिस ने क्षेत्र के चंदेना कोली गांव के जंगल में छापेमारी करते हुए अवैध शराब की भट्टी चला रहे गांव के ललित कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब जबकि मौके से शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों लोगों को जेल भेज दिया गया है।