{"_id":"5978eb904f1c1be33e8b473b","slug":"161501096848-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई समेत पांच पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई समेत पांच पर एफआईआर दर्ज
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
एनआरआई समेत पांच पर एफआईआर दर्ज
सहारनपुर। धोखाधड़ी के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने अप्रवासी भारतीय अजय गुप्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर दर्ज करने का आदेश 12 जुलाई को दिया गया था। अधिवक्ता राव किलन की शिकायत पर कोर्ट ने जमीन के लेनदेन में धोखाधड़ी किए जाने के मामले में एनआरआई अजय गुप्ता एवं अन्य के खिलाफ 12 जुलाई को एफआईआर दर्ज करने के आदेश सदर बाजार कोतवाली को दिए थे। लेकिन तब से एफआईआर ही दर्ज नहीं की गई। लगातार पुलिस इस एफआईआर को लटकाती रही। राव किलन ने इस मामले में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर कोतवाली प्रभारी के खिलाफ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिस पर कोर्ट ने कोतवाली प्रभारी से 26 जुलाई को आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आख्या मांगे जाने पर पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।