{"_id":"593d98734f1c1b6c718b4620","slug":"161497208947-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद के सांपला रोड पर फायरिंग होने से दहशत फैली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवबंद के सांपला रोड पर फायरिंग होने से दहशत फैली
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपला मार्ग पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक
देवबंद (ब्यूरो)। सांपला रोड पर रंजिश के कारण चार लोगों ने घर लौट रहे एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। व्यक्ति तो बाल-बाल बच गया, लेकिन रात के समय हुई फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। कुछ ही देर बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।
सांपला मार्ग निवासी अब्दुल समद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार की देर रात करीब 11.15 बजे वह बाहर से घर जा रहा था। जब वह घर के दरवाजे पर पहुंचा तो वहां पहले से खड़े तीन-चार लोगों ने उसे देखते हुए उस पर एक के बाद एक कई फायर कर दिए। उसने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। जबकि, चलाई गई गोलियों में से चार गोली उसके दरवाजे में जबकि तीन गोली दुकानों में लगे शटर में जाकर लगी। फायरिंग की आवाज से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पीड़ित से घटना की बाबत जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि अब्दुल समद ने जो तहरीर दी है, उसमें सांपला बक्काल और फुलास अकबरपुर गांव के दो नामजद समेत चार लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।