{"_id":"5cfd4cb7bdec2207006356f8","slug":"156010411117-saharanpur-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत का टैंकर संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नगर पंचायत का टैंकर संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। व्यापारियों द्वारा छबील के लिए मंगवाया गया नगर पंचायत का पानी का टैंकर संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी की ओर से थाना पर तहरीर देकर टैंकर बरामदगी की मांग की गई है।
नगर के संजय चौक स्थित दुकानदारों ने छह जून को छबील (शरबत) लगाकर लोगों को मीठा जल पिलाया था। छबील के लिए पानी की आवश्यकता को देखते हुए नगर पंचायत के 2500 लीटर पानी का टैंकर मंगवाया था। नगर पंचायत कर्मचारी टैंकर को वहां पर छोड़कर अपने किसी काम में व्यस्त हो गए। जल पिलाने के बाद शाम को व्यापारी भी अपने घरों को चले गए। लेकिन टैंकर के संबंध में किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं समझी। तीन दिन बीत जाने के बाद नौ जून को नगर पंचायत को अपने टैंकर की याद आई और नगर पंचायत कर्मचारी जब वहां टैंकर लेने गया तो टैंकर नहीं मिला। व्यापारियों ने भी यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं पता। टैंकर गायब होने से नगर पंचायत कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। काफी तलाश के बाद भी टैंकर का कहीं कोई पता नही लग पाया। इस संबंध में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार राणा की ओर से तहरीर देकर टैंकर बरामदगी की मांग की गई। वहीं पुलिस ने नगर पंचायत के एक ड्राइवर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।