फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस पर पथराव, फायरिंग, दरोगा घायल

पुलिस पर पथराव, फायरिंग, दरोगा घायल

Sun, 09 Jun 2019 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव, फायरिंग, दरोगा घायल
गंगोह (सहारनपुर)। दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ही भीड़ ने पथराव और फायरिंग कर दी। पथराव में एक एसआई घायल हो गए, जबकि वरिष्ठ उप निरीक्षक समेत दो की नेम प्लेट गुम हो गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि अन्य फरार हो गए। एसआई की ओर से कोतवाली में 17 नामजद एवं चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसआई विनीत मलिक ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात वह लखनौती मार्ग पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें फोन पर गुलाम औलिया में देव स्थान के पास दो पक्षों में मारपीट एवं पथराव की सूचना मिली। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने पर उनके निर्देशानुसार वह मौके पर पहुंचे। वहां दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव कर रहे थे। पुलिस बल ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो आरोप है कि भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। पथराव में एसआई अनिल कुमार घायल हो गए और वरिष्ठ उपनिरीक्षक राधेश्याम एवं सिपाही अंकुर की नेम प्लेट भी गुम हो गई। पुलिस पर हमले की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद कोतवाली से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। दो लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य लोग घायल अवस्था में ही फरार हो गए। पुलिस ने आरिफ, आस मोहम्मद, असगर, सद्दाम, मेहरबान, फुल्लु, सलमान, भूरा, असलम, नईम, उन्मर, जीशान, साबिर उर्फ जाबिर, आशू, निसार, सलीम एवं अली हसन के पुत्रों के अलावा चालीस अन्य के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से पकड़े गए आरिफ एवं आस मोहम्मद को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed