फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, पीएसी तैनात

गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, पीएसी तैनात

Thu, 06 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, पीएसी तैनात
गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, पीएसी तैनात
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। गांव सहजी के जंगल में ईद की पूर्व रात्रि में गोकशी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक गन्ने के खेत से गोकशी के कुछ नये तो कुछ पुराने अवशेष बरामद किये। गोकशी को लेकर आस पास के गांवों में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से ईद की नमाज के समय पीएसी एवं भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।

बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव सहजी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने सत्तार पुत्र सुलतान के गन्ने के खेत में गोवंश का खून व कुछ नए व पुराने अवशेष पड़े हुए देखे। इस पर ग्रामीण आगबबूला हो उठे। इसके बाद ग्रामीणों ने यह सूचना तुरन्त डायल सौ को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल सौ के साथ थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पड़े गोवंश अवशेषों के साथ गोकशी में प्रयुक्त एक बुग्गी को बरामद किया। गोकशी से नाराज ग्रामीणों को देख थानाध्यक्ष ने बुधवार को ईद पर्व होने की दुहाई देते हुए शाम तक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इसके बाद प्रशासन द्वारा गांव में तनाव को देखते हुए ईद की नमाज के समय पीएसी बल सहित भारी पुलिस की तैनाती की गई। थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि बरामद बुग्गी व गोवंश के नये व पुराने अवशेषों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed