फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चुनाव में जीत पर नारेबाजी को लेकर हुई मारपीट

चुनाव में जीत पर नारेबाजी को लेकर हुई मारपीट

Sun, 26 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में जीत पर नारेबाजी को लेकर हुई मारपीट
चुनाव में जीत पर नारेबाजी को लेकर हुई मारपीट
विज्ञापन


सहारनपुर। चुनाव में मिली जीत पर नारेबाजी करने एवं मिठाई बांटने पर ग्राम सड़क दूधली में दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे चले। जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। इस मामले में एक पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।जनकपुरी थाना क्षेत्र के गांव सड़क दूधली निवासी खुर्शीद मलिक ने आरोप लगाया है कि 23 मई को चुनाव परिणाम आने पर गांव में नारेबाजी की जा रही थी और मिठाई बांटी जा रही थी। वह भी उसी जगह मौजूद था। उस के समुदाय के लोगों ने उस पर विरोधी पार्टी के लिए नारेबाजी करने और मिठाई बांटने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। खुर्शीद ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ, उसकी पत्नी और बच्चों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। आरोपी ईंट, पत्थर, चाकू, मिट्टी के तेल की केन, लाठी डंडे लेकर आए थे। मारपीट में उन्हें चोटें आईं। शुक्रवार को खुर्शीद ने गांव के ही मोनू, सोनू, इरफान, तस्लीम, काका, मशरूफ, इसरार, मुशर्रफ, रानी, मुस्तरी, मुस्कान, गुलफाम, मरजीना, इकराम, मुस्तफा को नामजद कराते हुए जनकपुरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि खुर्शीद ने आरोप लगाया है कि चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत की खुशी में मिठाई बांट दी थी। जिस कारण गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। हालांकि मामला दोनों पक्षों में जमीन के विवाद का भी सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed