फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंडन नदी में गोवंश के अवशेष मिलने पर रोष जताया

हिंडन नदी में गोवंश के अवशेष मिलने पर रोष जताया

Tue, 21 May 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
हिंडन नदी में गोवंश के अवशेष मिलने पर रोष जताया
हिंडन नदी में गोवंश के अवशेष मिलने पर रोष जताया
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव बारूगढ़ के पास हिंडन नदी में मंगलवार सुबह गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष जताया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात के आश्वासन पर ही कार्यकर्ताओं ने अवशेषों को दबने दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने दो दिन में कार्रवाई न होने की दशा में कुरढीखेडा गांव में पंचायत कर आंदोलन की रणनीति बनाने की चेतावनी दी है।
मंगलवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल का कार्यकर्ता नदी के रास्ते से जा रहे थे तो उन्हें कुछ दूरी पर चील कौवे उड़ते दिखाई दिए। इस पर कार्यकर्ताओं ने नजदीक जाकर देखा तो वहां गोकशी की गई थी। मौके पर गोवंश के अवशेष मौजूद थे। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने इसकी सूचना हिंदू संगठनों के अपने अन्य कार्यकर्ताओं को दी। इस बीच पुलिस को भी खबर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंची लेकिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अवशेषों को दबाने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि थाना पुलिस 15-15 दिन तक गांव में गश्त नहीं करती तथा ना ही थानाध्यक्ष गांव में भ्रमण करते हैं। उन्होंने बताया की थानाध्यक्ष को पूर्व में भी गोकशी की सूचना दी गई। लेकिन थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। इसी के चलते गोकशी की घटनाएं हो रही हैं। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता यदि गोकशी करने वालों को पकड़ते हैं तो पुलिस उन्हें खुराफाती बताती है।
विज्ञापन

पुलिस की खबर पर मुजफ्फराबाद के पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार ने जांच के बाद गोमांस की पुष्टि की। एसपी देहात द्वारा फोन पर आश्वासन दिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने गोवंश के अवशेषों को दबवा दिया। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता प्रमोद कुमार, जिला मंत्री अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद प्रधान सुलेख चंद, पवन सैनी, ओपन कांबोज, मनोज राणा, अरविंद राणा, नवीन सैनी, नरेश कुमार, उज्जैन, विनोद राठौर आदि कार्यकर्ता थाने पहुंचे तथा कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने आरोपों को मिथ्या बताते हुए कहा कि पुलिस क्षेत्र में गोकशी रोकने के लिए पूरी तरह सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed