फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डोडा पोस्त, शराब कसीदगी, जुएं में सात को जेल भेजा

डोडा पोस्त, शराब कसीदगी, जुएं में सात को जेल भेजा

Mon, 18 Mar 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
डोडा पोस्त, शराब कसीदगी, जुएं में सात को जेल भेजा
नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब की कसीदगी करने, डोडा पोस्त की तस्करी करने व जुआ खेलने के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अलावा शनिवार की शाम दिन दहाड़े घर में घुसकर चोरी करते पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल अमरदीप लाल ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव ढायकी में छापेमारी कर एक मकान में कच्ची शराब की कसीदगी करते हुए राजकुमार पुत्र बिरम, निवासी ढायकी को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से करीब साठ लीटर कच्ची शराब, दो लीटर अपमिश्रित शराब, यूरिया व शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। जबकि गांव सिरसला निवासी मोबीन, महफूज, रियासत व संजय को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1250 रुपये व ताश के पत्ते आदि बरामद किए है। वहीं पुलिस ने चेकिंग के दौरान गंगोह रोड़ पर स्थित गांव खोसपुरा के समीप गौरव पुत्र आनंद निवासी जैन बाग कालोनी सहारनपुर व मयंक पुत्र सुलेखचंद निवासी शास्त्री नगर सहारनपुर को पांच-पांच किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़ा है। पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने दिन दहाड़े घर में घुसकर चोरी करते पकड़कर पुलिस को सौंपे गये आरोपी आशु पुत्र इदरीश नई बस्ती नकुड़ के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed