फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो लोगों पर लगाया चाकू से आतंकित कर दुष्कर्म का आरोप

दो लोगों पर लगाया चाकू से आतंकित कर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
दो लोगों पर लगाया चाकू से आतंकित कर दुष्कर्म का आरोप
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दो लोगों पर चाकू से आतंकित कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी निवासी महिला का कहना है कि उसका पति दूसरे मोहल्ले में व्यक्ति के यहां काम करता था। उस समय वह दूसरे थाना क्षेत्र के मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। उसके घर आरोपी का आना जाना था। महिला का आरोप है कि नवंबर 2018 में आरोपी उसके घर आया और उसे नशीला जूस पिला उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील वीडियो बना नेट पर डाल बदनाम करने की धमकी दी। वह डर के चलते उस समय चुप रही। इसी कारण उसने वह मोहल्ला छोड़ दिया और देहात कोतवाली के एक मोहल्ले में आकर रहने लगी। लेकिन दो दिन पूर्व आरोपी अपने एक साथी के साथ वहां भी पहुंच गया। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर आतंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने देहात कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
दुष्कर्म के आरोपों की जांच की मांग
सहारनपुर। पार्षद पति पर लगे दुष्कर्म के आरोप को गलत बताते हुए युवा बसपा नेता काजी शायान मसूद ने जिलाधिकारी एवं एसपी सिटी को शिकायतपत्र देकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शायान मसूद बसपा कार्यकर्ताओं एवं पीड़ित पार्षद को लेकर कलक्ट्रेट एवं पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने एक वार्ड के पार्षद पति पर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर के एक वार्ड की पार्षद के पति पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जबकि पार्षद पति निर्दोष है। उसे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। वह आरोप लगाने वाली महिला से न कभी मिला है और न ही कभी उससे बात हुई है। शायान मसूद ने बताया कि पार्षद पति का कहना है कि जिस दिन की घटना दर्शाई गई है उस दिन वह अपने गांव में था और कॉल डिटेल के आधार पर भी इस बात की पुष्टि हो सकती है। पार्षद पति आरोप लगाने वाली इस महिला को जानता तक नहीं। उन्होंने इस मामले में शिकायती पत्र सौंपकर आरोपों की जांच कराए जाने की मांग की है। शिकायतपत्र देने वालों में शायान मसूद के साथ मियां बबलू जैदी, शहजाद इदरीसी, हाजी जीशान गाड़ा, चौधरी इंतजार, आशिक़ इदरीसी, मुस्तक़ीम इदरीसी, चौधरी हारुन, राशिद इदरीसी, जावेद भूलनी, गयूर इदरीसी, शादान तैमूरी सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed