{"_id":"5c3f796bbdec227342744a55","slug":"151547663723-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने स्टांप विक्रेता को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने स्टांप विक्रेता को मारी गोली
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। तहसील से बाइक पर अपने गांव लौट रहे स्टांप विक्रेता को लूट का विरोध करने पर पल्सर सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। गोली स्टांप विक्रेता की टांग में लगी। इसके बाद बदमाश भाग खड़े हुए। फायर की आवाज और पीड़ित का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान थाने के गांव सिजूड निवासी परविश पुत्र रियाज रामपुर मनिहारान में स्टांप विक्रेता का कार्य करता है। बुधवार की शाम सवा छह बजे जब वह तहसील से काम निपटाकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। उसका पीछा कर रहे पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उसे कंजौली मार्ग पर रोक लिया और उससे उसका बैग छीनने का प्रयास किया। परविश ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी टांग में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज और परविश के शोर मचाने पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीण घायल को लेकर सीएचसी रामपुर मनिहारान पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। वहीं घायल परविश ने बताया कि पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उससे स्टांप से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। इसका उसने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसकी टांग में गोली मार दी। देर शाम तक थाने पर पीड़ित पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं आई थी। थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।