{"_id":"5b82f4c542c792463c050732","slug":"151535308997-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रो कार से अवैध शराब की 21 पेटियां बरामद, एक आरोपी पकड़ा, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रो कार से अवैध शराब की 21 पेटियां बरामद, एक आरोपी पकड़ा, दो फरार
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के पव्वों से भरी 21 पेटियां बरामद
देवबंद (सहारनपुर)। आबकारी विभाग की टीम ने मंगलौर रोड पर एक सेंट्रो कार से कच्ची शराब के पव्वों से भरी 21 पेटियां बरामद की है। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग मौका पाकर वहां से फरार हो गए।
शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने एक सूचना पर रात में मंगलौर रोड से होकर गुजर रही सेंट्रो कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 21 पेटियां शराब की बरामद हुईं। इस दौरान टीम ने न्यामतपुर गांव निवासी हरवीर को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग मौका पाकर वहां से फरार हो गए। आबकारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए हरवीर ने फरार साथियों के नाम भरत सिंह व भीम बताए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही बताया कि बरामद पेटियों में रखे 949 पव्वों नकली रेपर और नकली सुरक्षा बार कोड लगे हुए थे। जिनके नमूनों की जांच कराई जा रही है। तीनों लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम में हरीश चंद्र, गिरीश चंद्र और आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।