फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
पति सहित ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। विवाहिता की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि बुधवार शाम करीब छह बजे कस्बे की फूल कालोनी में नवविवाहिता नाजरीन (22) की उसके ससुरालियों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पिता मुजफ्फराबाद निवासी फारूख की तहरीर पर पति तनवीर, सास तनकीला और ससुर इसरार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फारूख का कहना है कि उसकी बेटी नाजरीन की शादी छह महीने फूल कालोनी निवासी तनवीर से हुई थी। पिछले एक माह से उसकी बेटी को उसके सुसराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने कई बार उन्हें समझाया भी। लेकिन उन्होंने उनकी नहीं मानी और बुधवार शाम उनकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed