फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वन विभाग की टीम ने पकड़ा लकड़ी तस्कर

वन विभाग की टीम ने पकड़ा लकड़ी तस्कर

Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने पकड़ा लकड़ी तस्कर
बेहट (सहारनपुर)। शिवालिक वन प्रभाग की बादशाही बाग वन रेंज क्षेत्र से साल की प्रतिबंधित लकड़ी का कटान कर रहे एक तस्कर को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा, जबकि उसके तीन साथी भाग निकले। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ वन दरोगा द्वारा थाना मिर्जापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रेंज अधिकारी शरद कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की रात वे जंगल में गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि खैरोवाली बीट में बलजोरा के जंगल से साल की प्रतिबंधित लकड़ी काटी जा रही है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो पेड़ काट रहे तस्कर भागने लगे। एक तस्कर शेर अली पुत्र भूरा निवासी गांव जानीपुर को पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया, जबकि उसके साथी आबिद पुत्र रूकमद्दीन, साजिद पुत्र जरीफ व तालिब पुत्र आबिद निवासी जानीपुर भाग निकले। वन विभाग ने पकड़े गए तस्कर को थाना मिर्जापुर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वन दरोगा शिवराज सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और पकड़े गए तस्कर का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed