{"_id":"5a2836a64f1c1bc5758b7662","slug":"151512584870-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और गैंगस्टर के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट और गैंगस्टर के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट और गैंगस्टर के दो आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने लूट एवं गैंगस्टर में वांछित चल रहे पांच-पांच हजार रुपये के दो आरोपियों को देहरादून रोड स्थित नौगजा पीर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। मंगलवार शाम देहरादून रोड स्थित नौगजा पीर के पास दो संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना मिली। इस पर जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ नौगजा पीर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि उर्फ धर्मपाल निवासी दुगचाडा थाना देवबंद एवं अर्जुन निवासी आर्य नगर, गांधीनगर चौक ज्वालापुर हरिद्वार शामिल हैं। दोनों आरोपी लूट एवं गैंगस्टर एक्ट में 30 सितंबर 2016 से वांछित चल रहे थे। दोनों पर कोतवाली देहात में गैंगस्टर का मामला दर्ज है। इन आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित है। थाना प्रभारी ने बताया कि रवि उर्फ धर्मपाल पर कोतवाली देहात और सदर बाजार कोतवाली में चार मामले दर्ज हैं, जबकि अर्जुन पर दो मामले कोतवाली देहात में और एक मामला सदर कोतवाली में दर्ज है।