{"_id":"5a0201104f1c1baf678ba0a0","slug":"151510080784-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो और बाइक की टक्कर से दो बच्चों सहित छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो और बाइक की टक्कर से दो बच्चों सहित छह घायल
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
टेंपो और बाइक की टक्कर से दो बच्चों सहित छह घायल
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। तिवाया निवादा रोड पर स्कूली बच्चों को ला रहे टेंपो और बाइक की टक्कर से बाइक सवार चार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि टेंपो सवार दो बच्चों को भी चोटें आई। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भरती कराया गया। सूचना के बाद स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
गांव रसूलपुर पापडेकी रोड पर स्थित मैक्स फोर्ट स्कूल का टेंपो मंगलवार सुबह सात बजे घर से बच्चों को लेकर जा रहा था। जैसे ही वह तिवाया रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। टक्कर से एक ही बाइक पर सवार चार लोग बढेढी घोघु निवासी कालू, जतिन, कुलदीप, बिन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि टेंपो सवार पांच वर्षीय दिव्यांशी और तीन वर्षीय अन्वी को भी चोटें आई। बाइक सवार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। चालक फरार हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने अपने बच्चों का उपचार कराया। इसके बाद वे इकट्ठा होकर स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि उनसे चार पहिया वाली गाड़ी में बच्चों को स्कूल लाने ले जाने की बात कही गई थी। टेंपो से बच्चों को लाया जा रहा है। हंगामा करने वाले अभिभावकों में रामनरेश यादव, रणधीर, भानू, अनूप, नेतीराम, रामभूल, नितिन, मोहित, राहुल आदि शामिल रहे। उधर, प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि चौपहिया वाहनों के लिए ऑर्डर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर ही ये वाहन आ जाएंगे।