{"_id":"59c2c3774f1c1b8a688b5ab8","slug":"151505936247-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े गल्ले का ताला तोड़ 12 हजार की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े गल्ले का ताला तोड़ 12 हजार की चोरी
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। चोरों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी की दुकान में रखा गल्ले का ताला तोड़कर हजारों की नगदी चोरी कर ली।
कस्बावासी संजीव गुप्ता उर्फ विक्की ने मेन बाजार में कपडे़ की दुकान कर रखी है। संजीव ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह गल्ले का ताला लगाकर खाना खाने घर चला गया। करीब आधा घंटा बाद जब दुकान पर आया तो उसने देखा कि गल्ले का ताला टूटा पड़ा था और गल्ले में रखी करीब 12 हजार रुपये की नगदी गायब थी। इस घटना से दुकानदारों में रोष और भय व्याप्त है। व्यापारियों ने बाजार में पुलिस पिकेट स्थापना की मांग की। इस विषय में चौकी प्रभारी सुदेश कुमार का कहना है कि दुकानदार द्वारा उन्हें घटना की लिखित या मौखिक सूचना नहीं दी गई है।