{"_id":"59becb604f1c1b1b688b521e","slug":"151505676128-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने डेरा सच्चा सौदा नाम चर्चा घर में की तोड़फोड़ और चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने डेरा सच्चा सौदा नाम चर्चा घर में की तोड़फोड़ और चोरी
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। शरारती तत्वों ने शनिवार रात डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा केंद्र को निशाना बनाया। उन्होंने केंद्र की दीवार पर लगी तारबंदी को क्षतिग्रस्त कर दिया। केंद्र में शौचालय में तोड़फोड़ कर पौधों को उखाड़ दिया। युवक वहां से हजारों रुपये का सामान भी चोरी कर ले गए। केंद्र के सेवादार ने थाने पर तहरीर दी है। इस घटना के बाद से डेरा सच्चा सौदा समर्थकों में रोष व्याप्त है।
गंगोह रोड स्थित गांव हिमामपुर में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा का नाम चर्चा घर काफी समय से बना हुआ है। शनिवार की रात शरारती तत्वों ने नाम चर्चा घर की दीवारों पर लगी तारबाड़ को तोड़कर अमरूद के पेड़ों को उखाड़ दिया, केंद्र में बने शौचालयों में तोड़फोड़ की। वहां लगी सोलर प्लेटस, बैटरी व सीसीटीवी कैमरों को चोरी कर लिया।
डेरा अनुयायी जयकर्ण सिंह इंसा, अनिल इंसा, सुभाष इंसा, देवीचंद इंसा का कहना है कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर नाम चर्चा घर में नुकसान कर रहे हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को लेकर देवीचंद पुत्र सकतू निवासी गांव टिकरौल ने नानौता थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में शरारती तत्वों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।