{"_id":"59b2e39b4f1c1bf07f8b5354","slug":"151504895899-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार परिवारों से हजारों रुपए लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार परिवारों से हजारों रुपए लूटे
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। बेखौफ लुटेरों ने रिहायशी इलाके से बाहर रह रहे चार परिवारों को निशाना बनाते हुए बृहस्पतिवार की रात हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। लुटेरों ने चलने फिरने से लाचार चारपाई पर लेटे अपंग को भी नहीं बख्शा। उससे भी रुपये छीनकर भाग गए।
नगर की आबादी से दूर ग्राम माजरी कलां के रास्ते पर बसी मुस्लिम बस्ती में बृहस्पतिवार की रात लुटेरों ने बंधक बनाकर चार परिवारों से लूटपाट की। पीड़ित यामीन ने बताया कि करीब डेढ़ बजे दीवार फांदकर घर में घुसे चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसके परिवार को बंधक बना लिया और एक कमरे में बंद कर दूसरे कमरे की तलाशी लेने लगे। कुछ न मिलने पर बदमाशों ने उसे आतंकित किया जिसके बाद उसने घोड़ा बेचकर मिले 40 हजार रुपये बदमाशों को सौंप दिए। इसके बाद बदमाश पड़ोस में रहने वाले साजिद के घर जा घुसे। वहां साजिद से मारपीट करते हुए उसकी पुत्रवधू के कानों की बालियां तथा घर में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद इंतजार के घर में घुस गए। इंतजार पैरों से अपंग है। बदमाश यहां से भी कुछ नहीं मिलने पर गुस्से में इंतजार के सिर में तमंचे की बट से वार किया तथा उसकी जेब में रखे पांच सौ रुपये लेकर भाग निकाले। इसी बीच लुटेरे यूसुफ के घर में घुस गए तथा कमरे खंगालने लगे। लेकिन, मोहल्ले में जाग होने के कारण लुटेरे यूसुफ की साइकिल उठाकर फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि लुटेरों के फरार होते समय पिकअप वाहन जैसी आवाज सुनायी पड़ी थी, उनकी भाषा भी शामली क्षेत्र जैसी प्रतीत हो रही थी। एसओ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जबकि, पीड़ितों का आरोप है कि सूचना पुलिस काफी देर बाद पहुंची थी।