फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   टूरिस्ट वीजा लेकर आए, मकान लेकर रहने लगे

टूरिस्ट वीजा लेकर आए, मकान लेकर रहने लगे

Thu, 07 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
टूरिस्ट वीजा लेकर आए, मकान लेकर रहने लगे
सहारनपुर। साउथ कोरिया के नागरिक आए तो थे टूरिस्ट वीजा लेकर, लेकिन सहारनपुर में आकर असम के एक युवक को माध्यम बनाकर किराए पर मकान लेकर रहने लगे। रात के अंधेरे में निकलते थे ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए और धर्म परिवर्तन कराने के लिए रात में ही सभाओं का आयोजन करते थे।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिए गए सात विदेशी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है। उनके अलावा लोगों द्वारा आसाम का एक युवक रणवीर सिन्हा भी पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। रणवीर सिन्हा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुछ लोग साउथ कोरिया से आए हैं और कुछ मलेशिया के ईसाई धर्म से जुड़े लोग हैं। वह स्वयं भी ईसाई धर्म अपना चुका है और दिल्ली में रह रहा था। वहां के एक चर्च की ओर से साउथ कोरिया एवं मलेशिया के लोगों के साथ ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए आए हैं।
विज्ञापन

रणवीर ने बताया कि सभी विदेशी लंबे समय के लिए टूरिस्ट वीजा लेकर सहारनपुर आए थे। उन्होंने नवीन नगर में एक मकान किराए पर लिया। वहां से ही टीमें बनाकर अलग-अलग मोहल्लों में जाती थीं और लोगों के घर में जाकर उन्हें धर्म के बारे में सही ज्ञान दिया जाता था। धर्म के बारे में बताया जाता था। रणवीर ने बताया कि उन पर जबरन घर में घुसकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के लगाए गए आरोप गलत हैं। वे तो लोगों से पूछकर उनके घर में जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पादरी जॉन वेस्ले ने आरोप लगाया कि विदेशी नागरिक सहारनपुर में लोगों को ईसाई धर्म को लेकर भ्रमित कर रहे थे। लोगों को गलत जानकारी दे रहे थे, रात में सभाएं करते थे। रात के 8-9 बजे ग्रुप में निकलते थे और लोगों के घरों में जबरन घुसकर उन्हें धर्म की गलत शिक्षाएं दे रहे थे। ये लोग दूसरे धर्म के लोगों के घरों में भी जाकर उन्हें ईसाई धर्म के बारे में भ्रमित कर रहे थे। इससे यहां रह रहे ईसाई धर्म के लोगों की बदनामी हो रही थी।
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि टूरिस्ट वीजा पर कोई घूमने के लिए या फिर किसी से मिलने के लिए आ सकता है। किसी मिलने वाले के घर पर ठहर भी सकता है। इन विदेशी नागरिकों ने भी असम के एक युवक को पहले भेजकर मकान किराए पर लिया। फिर खुद भी उसके साथ आकर रहने लगे। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

----------------------------
विदेशी नागरिकों की जांच अधर में
कुछ महीने पहले गंगोह में म्यांमार के कुछ नागरिकों के रहने का खुलासा हुआ था। इसके बाद करीब 50 विदेशी परिवारों के यहां रहने की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा बांग्लादेशी के यहां रहने का मामला सामने आया था। मगर इस मामले की जांच अधर में ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed