फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आया था ब्याह रचाने, पहुंच गया थाने 17-32-50

आया था ब्याह रचाने, पहुंच गया थाने 17-32-50

Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
आया था ब्याह रचाने, पहुंच गया थाने 17-32-50
आया था ब्याह रचाने, पहुंच गया थाने
विज्ञापन

सहारनपुर। दूल्हा बनकर आया तो था ब्याह रचाने के लिए, लेकिन लड़की के परिजनों ने उसे पहुंचा दिया थाने। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर पहले से ही शादीशुदा होने का आरोप लगा दिया। पहली लड़की के पिता ने भी थाना में शिकायत कर दी। इस पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने दूल्हा पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया, जबकि बाराती दूल्हे को छोड़ भागे।
सोमवार को ग्राम ब्राह्मण माजरा से एक बारात शहर के मोहल्ला लेबर कालोनी स्थित नंदपुरी में आई। जब घुड़चढ़ी कर वरमाला डालने के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। उन्होंने दूल्हा पर पहले से शादीशुदा होने एवं उसके परिजनों पर इस बात को छुपाने का आरोप लगाया। मामला बिगड़ता देख उसके साथ आए बाराती भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, उसके परिजनों और बिचौलिया को हिरासत में ले लिया। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि वह अपनी बेटी की सगाई करने के लिए गांव ब्राह्मण माजरा पहुंचे। खूब धूमधाम से सगाई की। काफी पैसा खर्च किया। लेकिन उस समय तक भी किसी ने कुछ नहीं बताया। न लड़के के परिजनों ने उन्हें पहली शादी के बारे में बताया और न ही बिचौलिया ने ही उन्हें कुछ बताया। पहली लड़की के पिता ने उन्हें घर आकर इसकी जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बारात आने से पहले ही कुछ लोगों को इसकी जानकारी करने के लिए गांव और संबंधित रिश्तेदारियों में भेजा। लेकिन तब तक बारात आ चुकी थी। उसी दौरान उनके भेजे गए लोगों ने दूल्हे की पहले शादी होने की पुष्टि कर दी। जिस पर उन्होंने शादी रोक दी। उन्होंने कहा कि उनका अब तक कई लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़के के गांव का ही बिचौलिया और लड़के ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। इसकी सजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- मामला पहले ही खत्म हो चुका है
आरोपी लड़के के परिवार के लोगों का कहना है कि मार्च 2010 में लड़के ही शादी शहर के ही एक मोहल्ले की लड़की के साथ हुई थी। लेकिन विवाद के चलते मामला कोर्ट में पहुंच गया था। जिस पर दोनों पक्षों ने पंचायत की और लिखित में समझौता कर एक दूसरे से रिश्ता खत्म कर दिया। लेकिन पहली लड़की के परिजन उसकी दूसरी शादी नहीं होने देना चाहते। इसलिए उसके खिलाफ थाना में शिकायत की। जब पिछला कोई मामला रहा ही नहीं तो बताने की उन्होंने जरूरत नहीं समझी।

-- दोनों पक्षों में समझौता कराया जा रहा है
कुतुबशेर थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा का कहना है कि लड़के की पहली शादी के कागज सही हैं। लेकिन गुस्सा इस बात का है कि पहली शादी की बात छुपाई गई। लड़की और लड़का पक्ष आपस में बैठकर मामला बातचीत से हल कर रहे हैं। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed