फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डाका डालने का प्रयास करने वाले जेल भेजे

डाका डालने का प्रयास करने वाले जेल भेजे

Sat, 01 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
डाका डालने का प्रयास करने वाले जेल भेजे
डाका डालने का प्रयास करने वाले जेल भेजे
विज्ञापन


सहारनपुर। मिशन कंपाउंड में पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए चारों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। चारों बदमाश रात में डकैती की कोशिश में घर में घुस रहे थे। बदमाशों ने पुलिस पर पथराव के साथ गोलियां भी चलाई थीं।
बुधवार रात में पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर बेखौफ होकर हमला किया। पुलिस के अनुसार न सिर्फ पथराव किया था, बल्कि उन पर गोलियां भी चलाईं। पथराव में तीन पुलिसकर्मी रवि कुमार, अब्दुल गफ्फार और सुरेशपाल घायल हो गए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में चारों ने अपना नाम समीर निवासी नालंदा, बिहार, सीताराम निवासी इलाहाबाद, सोहिल निवासी शकूर बस्ती दिल्ली और तरुण निवासी झुग्गी बस्ती मेट्रो पुल के नीचे दिल्ली बताया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, दो चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शामली में दो, नानौता में तीन तथा रामपुर मनिहारन में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घर से बाहर रहने के बारे में बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी समीर ने बताया कि उसने कई वर्ष पहले ही अपना घर छोड़ दिया था। वह एक जगह से दूसरी जगह घूमता रहता है। जबकि सीताराम का कहना है कि वह बचपन से ही घर छोड़ चुका था और एक जगह से दूसरी जगह अपने साथियों के साथ घूमता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed