{"_id":"59496cc84f1c1b2c768b45bb","slug":"151497984200-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कागजों में ही चल रही आईटीआई, जांच बैठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजब-गजब: कागजों में ही चल रही आईटीआई, जांच बैठी
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजब-गजब : कागजों में ही चल रही आईटीआई, जांच बैठी
सहारनपुर। संयुक्त निदेशक व्यवसायिक शिक्षा योगेंद्र सिंह ने विभिन्न आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) का निरीक्षण किया। जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई। कई संस्थान केवल कागजों में ही चलते मिले।
संयुक्त निदेशक पिछले कई दिनों से मंडल की आईटीआई का निरीक्षण कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेेत्रों में चलने वाली कई आईटीआई केवल कागजों में चलती मिली। मंगलवार को उन्होंने पुंवारका ब्लॉक की आईटीआई का निरीक्षण किया। यहां वीके टेक आटीआई और सर्व वीके आईटीआई पर भी ताले लटके मिले। टीम सर्व वीके आईटीआई पहुंची तो यहां आईटीआई का बोर्ड तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों से पता चला कि यहां बच्चों को स्कूल चलता हैँ। आईटीआई की क्षेत्र में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। निरीक्षण के दौरान इस तरह के कई चौकाने वाले बाते उजागर हुई। संयुक्त निदेशक ने विभिन्न संस्थानों को चिंहित करने हुए जांच के निर्देश दिए हैँ।
मंडल की 140 आईटीआई से मांगे बिजली बिल
- सहारनपुर मंडल में कुल 140 आईटीआई संचालित हैं। संयुक्त निदेशक ने सभी आईटीआई से बिजली के कनेक्शन की प्रति और बिल मांगे हैं। ताकि यह उजागर हो सके कि संस्थान में बिजली का कितना लोड लिया गया हैँ। मशीनों का लोड सही है या नहीं। विभाग की ओर से बिल मांगने के बाद ज्यादातर आईटीआई संचालकों में हड़कंप मचा हैं।
विज्ञापन
जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई
- मंडल की विभिन्न आईटीआई का निरीक्षण चल रहा हैँ। निरीक्षण में कई आईटीआई केवल कागजों में चलती मिली हैं। ऐसे संस्थानों की जांच बैठा दी गई हैं।
योगेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक, व्यवसायिक शिक्षा