{"_id":"593465c34f1c1b2d4f8b4577","slug":"149660615918-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप का प्रयास
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म का प्रयास करने वालों को डंडे से पीटा
नानौता(सहारनपुर)। दिनदहाड़े घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अधेड़ और उसके साथी को युवती ने डंडे से पीट दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता का आरोप है कि एक आरोपी पूर्व में भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि रविवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसके पड़ोसी एक अधेड़ ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने अपनी सुरक्षा के लिए पास में रखा डंडा उठाया और दोनों पर टूट पड़ी। युवती ने दोनों की जमकर पिटाई की। उस समय दोनों भाग निकले। इसके बाद युवती ने ईट भट्टे पर काम करने गए अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने 100 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।