फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ठगी

ठगी

Mon, 05 Jun 2017 01:29 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
ठगी
बेहट(सहारनपुर)। भागूवाला एवं मिरगपुर पांजूवाला गांवों के दर्जनों लोगों से नौकरी आदि दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ितों ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मिरगपुर पांजूवाला गांव निवासी अंतूराम ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि गांव भागूवाला निवासी सुरेशो, राजकुमार, ऋषिपाल और अनुज ने मिलकर उससे उसके लड़के की नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख 80 हजार रुपये, भागूवाला गांव की मोनिका पत्नी सुरेंद्र कुमार से 90 हजार रुपयेे, उमा पत्नी विरेंद्र से एक लाख 50 हजार रुपयेे ऐंठ लिए। इसके अलावा उन्होंने 2 लाख 30 हजार रुपयेे में मिरगपुर पांजूवाला निवासी फुल्लों से यूके लिप्टिस के पेड़ खरीदे थे। पेड़ काटकर बेचने के बाद भी उन्होंने फुल्लों को तय की गई रकम नहीं दी। अंतूराम का आरोप है, कि आरोपियों ने गांव मरवा से उसकी लकड़ी कांता से एक लाख 50 हजार रुपयेे, गांव भागूवाला निवासी राजेश पत्नी बारु से 50 हजार रुपये, देशराज से लड़के की पढ़ाई के नाम पर एक लाख 50 हजार रुपयेे, इसी गांव की मछला से 50 हजार रुपयेे, बती पत्नी जोगेंद्र से जमीन बेचने की एवज में तीन लाख रुपये ऐंठे है। आरोप है, कि धोखाधड़ी का पता चलने पर जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो उक्त लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और दोबारा रुपयेे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अंतूराम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed