फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रामपुर मनिहारान

रामपुर मनिहारान

Mon, 05 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। सोनू उर्फ गोपाल की हत्या के मामले में साढ़ौली हरिया निवासी एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस ने उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 31 मई की सुबह नौरंगपुर-डकरावर रजबाहे की पटरी जनपद शामली के कंड़ेला गांव निवासी सोनू उर्फ गोपाल की लाश मिली थी। मृतक सोनू के पिता ने सेठपाल ने बताया था, कि सोनू 30 मई को उसके साथ गांव साढ़ौली हरिया आया था। वह उसे साढ़ौली हरिया छोड़कर बाइक से उत्तराखंड के गांव शेरपुर अपनी ससुराल के लिए निकल गया था। अगले दिन 31 मई की सुबह उसका शव नौरंगपुर-डकरावर रजवाहे की पटरी पर मिला था। बाद में पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि सोनू उर्फ गोपाल गांव साढ़ौली हरिया निवासी सोनू उर्फ चिल्ली पुत्र सोम सिंह के साथ बाइक पर गया था। इसका खुलासा होने पर सेठपाल ने सोनू उर्फ चिल्ली पुत्र सोम सिंह व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed