फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांच हजार का इनामी जमशेद गिरफ्तार

पांच हजार का इनामी जमशेद गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2017 01:25 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार का इनामी जमशेद गिरफ्तार
पांच हजार का इनामी जमशेद गिरफ्तार
विज्ञापन

बेहट(सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया है। वह पिछले करीब साढ़े नौ महीने से रिवाल्वर चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है।

थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि गांव शेरपुर पेलो के पास स्थित सहारनपुर निवासी इलियास इंजीनियर के फार्म हाउस से 19 अगस्त 2016 को उनका रिवाल्वर चोरी कर लिया गया था। रिवाल्वर चोरी के आरोप में नकुड़ निवासी जमशेद उर्फ जावेद पुत्र सलामत को नामजद कराया गया था। वांछित चल रहे जमशेद की गिरफ्तारी एवं चोरी हुए रिवाल्वर की बरामदगी के लिए एसएसपी ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार रात एक सूचना पर जमशेद को गांव शेरपुर पेलो के पास स्थित पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किया गया रिवाल्वर भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

- रिवाल्वर चोरी के मामले में चल रहा था वांछित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed