{"_id":"593462904f1c1b995f8b461a","slug":"14966053412-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब्बीरपुर बवाल में ग्राम प्रधान शिव कुमार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शब्बीरपुर बवाल में ग्राम प्रधान शिव कुमार गिरफ्तार
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शब्बीरपुर बवाल में ग्राम प्रधान शिव कुमार गिरफ्तार
सहारनपुर। शब्बीरपुर में पांच मई को हुए बवाल में मास्टर माइंड ग्राम प्रधान शिव कुमार को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शब्बीरपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार को ही बवाल का सूत्रधार माना है। उसे देवबंद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
ग्राम शब्बीरपुर में पांच मई को दलितों और राजपूतों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें राजपूत समाज के एक युवक की मौत हो गई। भड़के राजपूत समाज के युवकों ने दलितों के घरों और बिटौड़ों में आग लगा दी दी। आरोप है कि दलित समाज के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला भी किया गया।
पुलिस ने इस पूरे बवाल का सूत्रधार ग्राम प्रधान शिवकुमार को ही माना है। शिवकुमार ने कुछ लोगों को भड़काकर ग्राम शिमलाना में हो रहे महाराणा प्रताप जयंती समारोह में डीजे लेकर शामिल होने जा रहे युवकों पर हमला कराया। इस पथराव में एक युवक की मौत हो गई थी। इसके विरोध में ही गांव में बवाल हुआ। पुलिस के अनुसार ग्राम प्रधान शिवकुमार ने ही गांव में अशांति का माहौल पैदा किया था। एसआईटी की टीम ने शिवकुमार को शब्बीरपुर चंदपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। उसे देवबंद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने पांच मई को हुए बवाल का सूत्रधार बताया है शिवकुमार को