फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शब्बीरपुर बवाल : आशीष की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

शब्बीरपुर बवाल : आशीष की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
शब्बीरपुर बवाल : आशीष की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
सहारनपुर। चंदपुर मजबता में 23 मई को हुए हमले में सुआहेड़ी के आशीष की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी ग्राम अंबेहटा चांद के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीन अन्य लोगों को चिह्नित किया है जबकि मारपीट के आरोप में 15 लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना बडगांव क्षेत्र के शब्बीरपुर गांव में 23 मई को हुई पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की सभा में शामिल होने के बाद लौट रहे लोगों पर ग्राम चंदपुर मजबता के बाहर असामाजिक तत्वों ने हमला किया था। इस हमले के दौरान बाइक पर घर लौट रहे आशीष एवं सचिन को गोली मार दी गई थी। जबकि अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई। इस घटना में आशीष पुत्र मेघराज निवासी ग्राम सुआहेडी सरसावा की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

आशीष की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन अंबेहटा चांद के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि मामलों की जांच के लिए एसआईटी (विशेष अन्वेषण दल) को लगाया गया। जांच के बाद पुलिस ने ग्राम अंबेहटा चांद से हमले के आरोपी लोकेश उर्फ लुक्का, गोली मारकर हत्या में शामिल राजू उर्फ बिलास पुंडीर तथा सोनू उर्फ सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर 23 मई को हुई हमले की घटनाओं को अंजाम दिया था। इनके साथियों को तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जबकि मारपीट के मामले में 15 लोगों के नाम सामने आए हैं। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दो लोगों को गोली मारी, तीन गिरफ्तार, तमंचा बरामद नहीं
सहारनपुर। एसएसपी बबलू कुमार ने दावा किया है कि पुलिस ने आशीष की हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारने वाला राजू ही है। लेकिन जिससे गोली मारी गई, वह तमंचा पुलिस को मिला ही नहीं। अब कहा जा रहा है कि तमंचा किसी दूसरे साथी पर है। आरोपियों ने तीन अन्य लोगों के नाम बताए हैं। उनमें से एक के पास तमंचा है।

--। वह तो रास्ते से जा रहे थे, उन्होंने गोली नहीं मारी
सहारनपुर। गिरफ्तार किए गए एक युवक ने कहा कि उन्होंने किसी को गोली नहीं मारी। वह तो वहां से जा रहे थे। हमला हुआ और शोर मचा तो वह खड़े हो गए। गोली किसी दूसरे युवक ने मारी थी। उन्होंने नहीं मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed