फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   होली पर जगह-जगह हुई मारपीट

होली पर जगह-जगह हुई मारपीट

Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
होली पर जगह-जगह हुई मारपीट
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में होली मना रहे युवक के साथ कुछ लोगों ने पुराने विवाद के चलते मारपीट कर दी। युवक को घायल हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी शुभम अपने परिवार के साथ होली खेल रहा था। आरोप है कि उसी समय ग्राम मवीकलां के कुछ युवक कांशीराम कॉलोनी में पहुंच गए और होली खेल रहे शुभम एवं उसके परिवार के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब उन्होंने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने शुभम को लाठी, डंडों व लोहे की रोड से मारना शुरू कर दिया। जिससे शुभम घायल हो गया। आरोपी शुभम को घायल कर फरार हो गए। लोगों ने शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हमले के विरोध में कांशीराम कॉलोनी के लोग सदर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कांशीराम कॉलोनी के लोगों में आरोप लगाया कि मवीकलां एवं ताहरपुर के कुछ युवक कांशीराम कॉलोनी में मारपीट करते हैं। कई बार पुलिस को सूचना दी और शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा कुंज में होली खेलते समय दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी डंडे चल गए। जिससे कई लोगों के चोटें लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed