{"_id":"5c13fe42bdec2255ce1de9ec","slug":"141544814146-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन लुटेरों का गिरोह दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल फोन लुटेरों का गिरोह दबोचा
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। राह चलते लोगों से मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए 20 मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयोग की गई बाइक एवं स्कूटर बरामद किया है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम कुतुबशेर पुलिस और अभिसूचना विंग ने कारगिल गेट पर आरोपियों को घेर लिया और पांच लोगों को दबोच लिया। जिनमें सिकंदर, हसीन निवासी मोहल्ला हबीबगढ़, सलमान निवासी मोहल्ला चौकी सराय, हाल पता मोहल्ला शमादार, आबाद तथा फरमान निवासी चांद कॉलोनी गली नंबर चार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 20 मोबाइल फोन, लूट की वारदातों में प्रयोग की बाइक एवं स्कूटर, तीन चाकू, खुकरी बरामद की है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक दिसंबर को मंडी कोतवाली क्षेत्र में मंडी समिति गेट के पास एक व्यक्ति से मोबाइल लूटा था, दो दिन पहले ही नगर कोतवाली के गढ़ी मलूक की पुलिया पर एक व्यक्ति से एक मोबाइल लूटा था।
विज्ञापन
वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे वारदात
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों से बरामद दोनों वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई मिली है। लोगों को धोखा देने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगा ली हैं। दोनों वाहनों पर आगे एवं पीछे अलग-अलग नंबर की प्लेट लगी हुई मिली।
नशा और शौक पूरा करने को करते थे वारदात
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशा करने एवं अपने अन्य शौक को पूरा करने के लिए ही मोबाइल फोन लूट को अंजाम देते थे। जिन्हें वह जैसा ग्राहक मिल जाता था उसी के अनुसार बेच देते थे। पांच सौ रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक फोन बिक जाता था।
पैदल, साइकिल सवार को बनाते थे निशाना
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मोबाइल लूट के लिए उन्होंने अधिकांश पैदल चलते हुए फोन पर बात करने वालों, रिक्शा में बात करते हुए जाने वालों अथवा साइकिल पर बैठकर फोन पर बात करते हुए जाने वालों को निशाना बनाया। जिससे वे लोग स्कूटर अथवा बाइक का पीछा न कर सकें।
आईएमईआई नंबर बदलने वालों की तलाश
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि लूट एवं चोरी के मोबाइल फोन को बेचने के लिए आरोपी फोन का आईएमईआई नंबर बदलवा देते हैं। जिससे फोन चलने के बावजूद पकड़ में नहीं आ पाता। आरोपी भी इसी प्रकार फोन बेच रहे थे। पुलिस मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदलने वालों को तलाश कर रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।