फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जहर देकर गाय की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

जहर देकर गाय की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
जहर देकर गाय की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
गाय - फोटो : File
सहारनपुर। मोहल्ला शिवाजी नगर में गाय को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी की पुलिस तलाश कर रही है। मवेशियों को मारकर बेचने वाले गैंग का सदस्य बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी रणवीर सिंह राणा की गाय को दो युवकों ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ दे दिया था। जिससे गाय की मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपियों का चेहरा एवं घटना कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज लेकर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार शाम कुतुबशेर पुलिस ने कल्पना तिराहा से मोहल्ला एकता कालोनी निवासी अरशद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी अरशद ने पूछताछ में अपने साथी का नाम हसीम उर्फ छोटू निवासी शेखपुरा कदीम बताया है। उन्होंने बताया कि दोनों ही लोग मवेशियों को मारकर उन्हें बेचने वाले गैंग के लिए काम कर रहे थे। पहले मवेशी को जहर देकर मार देते थे। फिर मवेशी मालिक से एक हजार से दो हजार रुपये देकर उसे खरीद लेते थे। उसे ले जाकर मुर्दा मवेशी ठेकेदार को बेच देते थे। उन्होने बताया कि अरशद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में ही पकड़ा गया था अरशद
कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि 13 नवंबर 2018 को भगवानपुर पुलिस ने अरशद को एक मामले में गिरफ्तार किया था। उसके ही गैंग के सदस्य शेखपुरा निवासी एक व्यक्ति ने उसे जमानत पर रिहा करा दिया। उसके बाद उसी गैंग के लिए अरशद ने काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed