{"_id":"5bc38b31bdec2269a842765e","slug":"141539541809-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से सात लाख हड़पने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से सात लाख हड़पने की रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
किसान से सात लाख हड़पने की रिपोर्ट दर्ज
तीतरो (सहारनपुर)। किसान ने महंगी स्थित एक बैंक शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड की रकम जमा कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने सात लाख रुपये हड़पने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव ढोल्ला निवासी किसान योगेंद्र सिंह ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अनुसार उसने कृषि भूमि पर बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए चरण सिंह नाम के व्यक्ति की मदद ली थी। उसके माध्यम से कृषि कार्ड बनवाकर छह लाख 25 हजार रुपये ऋण के रूप में लिए थे। किसान का कहना है कि बीमार होने के कारण वह चल नहीं सकता था। दो जनवरी 2017 को चरण सिंह को मूल और ब्याज सहित सात लाख दो हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। आठ दिन बाद जब धनराशि जमा करने की रसीद मांगी तो वह रसीद गुम होने का बहाना बनाकर टरकाता रहा।
किसान के मुताबिक जब वह 11 अक्तूबर को बैंक में गन्ने का पैसा लेने गया तो बैंककर्मी ने बताया कि उसके गन्ने का भुगतान कृषि कार्ड में जमा हो गया है। इसके बाद पीड़ित ने डीआईजी से शिकायत की। उनके निर्देश पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।