फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Oct 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज
अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। चार दिन पूर्व किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर दी। इसमें बताया कि दस अक्टूबर को वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। आरोप लगाया कि दस अक्टूबर की रात करीब नौ बजे बेटी खाना खाकर घर से अपनी दादी के पास सोने जा रही थी। तभी एक युवक पुत्री का अपहरण कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह किशोरी बेसुध हालत में किसी तरह घर पहुंची और पूरा वाकया परिजनों को बताया। आरोपी पक्ष दो दिन तक उन पर फैसले का दबाव बनाते रहे। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी सादिक निवासी गांव मल्हा माजरा नकुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed