फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रिश्ते के विवाद में युवक के चाचा को बंधक बनाया

रिश्ते के विवाद में युवक के चाचा को बंधक बनाया

Wed, 15 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रिश्ते के विवाद में युवक के चाचा को बंधक बनाया
रिश्ते के विवाद में युवक के चाचा को बंधक बनाया
विज्ञापन

लखनौती (सहारनपुर)। शादी की लंबी तारीख देना लड़का और लड़की के परिजनों के बीच विवाद का कारण बन गया। शादी का समय कम कराने गए लड़के के चाचा को लड़की पक्ष ने बंधक बना लिया। अब दोनों गांवों के गणमान्य लोग मामले को निपटाने का प्रयास कर रहे हैं।
गंगोह थाना क्षेत्र के गांव कुंड़ा कलां निवासी युवक और गांव बेगी राजपूत निवासी युवती के परिवारों के बीच दो वर्ष पूर्व रिश्ता तय हुआ था। इसी बीच लड़के के पिता का अचानक इंतकाल हो गया। इसलिए शादी में और ज्यादा विलंब होता चला गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच दहेज के लेनदेन को लेकर मनमुटाव हो गया। इससे शादी का रिश्ता तकरार में बदल गया। लेकिन गणमान्य ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझा दिया था। एक सप्ताह पूर्व युवक पक्ष के चार लोग शादी की चिट्ठी लेने के लिए गांव बेगी राजपूत गए तो वहां लड़की पक्ष ने चिट्ठी में ढाई माह का समय दे दिया। उस वक्त तो लड़के पक्ष के लोग चुपचाप लौट गए, लेकिन जैसे ही वह अपने गांव पहुंचे तो लड़के पक्ष में शादी में देरी को लेकर आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने मोबाइल पर लड़की पक्ष से शादी का समय कम करने का अनुरोध किया तो दोनों पक्षों में बहस हो गई।
विज्ञापन

लड़की के परिजनों ने गांव आकर शादी का समय कम करने की बात कही। इस पर लड़के का चाचा तीन ग्रामीणों को लेकर वहां पहुंचा तो किसी बात को लेकर उनकी बात बिगड़ गई। बात बिगड़ने के बाद लड़की पक्ष ने लड़के के चाचा को बंधक बनाकर वहीं रोक लिया और बाकी ग्रामीणों को वापस भेज दिया। मामले को निपटाने के लिए पिछले तीन दिन से गणमान्य लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच लड़की पक्ष ने कुंड़ा कला चौकी में लड़के पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दूसरी ओर कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed