फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खनन सामग्री ले जा रहे ट्रक के चालक को पुलिस से छुड़ाया

खनन सामग्री ले जा रहे ट्रक के चालक को पुलिस से छुड़ाया

Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खनन सामग्री ले जा रहे ट्रक के चालक को पुलिस से छुड़ाया
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में यमुना नदी के कड़ाईवाला घाट पर पकड़े गए खनिज से लदे ट्रक और उसके चालक को ग्रामीणों ने पुलिस से छुड़ा लिया, हालांकि पुलिस ने धक्की मुक्की करने वाले एक दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया और ट्रक समेत थाने ले गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा यमुना नदी से दो और ट्रकों को पकड़ा गया है, जिन्हें पुलिस ने थाने लाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि यमुना नदी के कड़ाईवाला घाट पर एक ट्रक में खनिज भरा जा रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही खनिज भर रहे मजदूर भाग गए, जबकि ट्रक का चालक काला पुत्र मसूद निवासी गांव रायेपुर पकड़ा गया। पुलिस काला को ट्रक समेत पकड़कर थाने ले लेकर जा रही थी। इसकी खबर उसके गांव रायेपुर में लग गई, जिस पर ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस को रायेपुर गांव में पहुंचने पर घेर लिया। भीड़ ने पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए काला को छुड़ा लिया, हालांकि पुलिस के हाथ धक्का-मुक्की करने वालों की भीड़ में शामिल गांव रायेपुर निवासी नौशाद पुत्र वहीद लग गया। पुलिस उसे और ट्रक को थाने ले गई। पुलिस ने भीड़ द्वारा छुड़ाए गए काला व नौशाद को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर पुलिस ने बुधवार की सुबह कड़ाईवाला घाट पर ही दो ट्रकों को पकड़ा। दोनों को थाने लाकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed