{"_id":"59ce9d9f4f1c1bb0538b4f38","slug":"141506712991-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युगल पकड़ा, प्रेमी को जेल, प्रेमिका भेजी नारी निकेतन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युगल पकड़ा, प्रेमी को जेल, प्रेमिका भेजी नारी निकेतन
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युगल पकड़ा, प्रेमी को जेल, प्रेमिका भेजी नारी निकेतन
नानौता (सहारनपुर)। एक सप्ताह पूर्व फरार हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया, जबकि प्रेमिका को नारी निकेतन भेज दिया है। प्रेमी युगल रिश्ते में बुआ-भतीजा बताए जा रहे हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रिश्ते में बुआ भतीजा लगने वाले युवक और युवती का पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते से एक सप्ताह पूर्व प्रेमी युगल गांव से फरार हो गया। युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर पहुंची प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों के बीच रिश्ते की दुहाई देकर उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन प्रेमी युगल पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रेमी को जेल भेज दिया, जबकि प्रेमिका को नारी निकेतन भेज दिया है।