फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी

नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी

Tue, 29 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी
नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन

सहारनपुर। पशु चिकित्सा विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर नौ युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। शिवसेना के पदाधिकारियों ने डीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिवेसना के जिला प्रमुख ठाकुर कुलदीप सिंह ने सोमवार को डीएम को दिए पत्र में बताया कि एक एजेंसी के माध्यम से नौ युवकों को पशु चिकित्सा विभाग में संविदा पर वाहन चालक के पदों पर नौकरी दी गई थी। आरोप है कि विभाग के अधिकारी और बाबू ने युवकों को नौकरी स्थायी करने का झांसा दिया। इसकी एवज में युवकों से एक से डेढ़ लाख रुपये तक लिए गए। 30 जून को युवकों को ड्यूटी से हटा दिया गया। इनके स्थान पर नए चालकों को रख लिया गया। ठगी का शिकार होने वालों में गांव नूनाबड़ी से साहब अली, ओलरा से ब्रिजेश कुमार, मल्हीपुर से गुलशन कुमार, लतीफपुर से संजय कुमार, साल्हापुर से मनोज कुमार, तेलीपुरा से प्रवीण कुमार, सबदलपुर से रवि कुमार, पुजनकी से राजेश कुमार व बलियाखेड़ी से संजीव कुमार शामिल हैं। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से पहले भी की जा चुकी है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान राजेंद्र चावला, वीरेंद्र राणा, धीरेंद्र राठौर, जितेंद्र, अनिल पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed