{"_id":"5994a0e84f1c1b142a8b470b","slug":"141502912744-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के भतीजे के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक के भतीजे के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। ताला ठीक करने को लेकर एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा विधायक कुंवर ब्रिजेश रावत के भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विधायक कुंवर ब्रिजेश रावत का जड़ौदा जट्ट गांव निवासी भतीजा दिग्विजय सिंह उर्फ दीपू सोमवार को बाजार में ताला ठीक कराने के लिए सरफराज के पास गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। दिग्विजय सिंह के भाई संजय कुमार के मुताबिक सरफराज गाली गलौज कर रहा था। जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो उसने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं सरफराज ने हथौड़ी से दिग्विजय के सिर पर हमला किया। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने संजय कुमार की तहरीर पर सरफराज व उसके कई साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, सरफराज पक्ष के लोग भी अपनी तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने भाजपा विधायक के दबाव में आकर सरफराज का मेडिकल भी नहीं कराया। जिसके चलते उन्हें सहारनपुर जाकर मेडिकल कराना पड़ा।