{"_id":"5963cd334f1c1b02668b46b0","slug":"141499712819-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के डोडा पोस्त समेत तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख के डोडा पोस्त समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख के डोडा पोस्त समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने धोबी घाट के पास पांच लाख रुपये के डोडा पोस्त बरामद कर तस्करी के तीन आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने उनके पास से दो कारें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी मुकीम काला गैंग के सदस्य का भाई बताया जा रहा है।
रविवार शाम पुलिस को डोडा पोस्त की खेप ले जाए जाने की सूचना मिली। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से रविवार शाम साढ़े सात बजे धोबी घाट के पास चेकिंग शुरू की और संदिग्ध दो गाड़ियों एक स्कार्पियो और एक होंडा सिटी कार की घेराबंदी कर रोक लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो दोनों गाड़ियों की डिग्गी में 15-15 किलो डोडा रखा हुआ था। पुलिस ने डोडा को गाड़ियों समेत जब्त कर लिया और तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना नाम बाबर निवासी शेखजादगान थाना तीतरो, मोहसीन उर्फ बिल्लू निवासी राहणा माजरा जिला सोनीपत हरियाणा तथा हसीन निवासी चकहरेटी थाना जनकपुरी सहारनपुर बताया। एसपी सिटी ने बताया कि बरामद किए गए डोडा पोस्त की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि तीनों अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के सदस्य हैं और उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। आरोपी कई बार जेल भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तराखंड के मसूरी से नशीला पदार्थ लेकर आते हैं और हरियाणा में सड़क के किनारे स्थित ढाबों को बेचते हैं। इससे ढाबे वाले लंबे रूट पर चला रहे ट्रक चालकों को अधिक दामों में बेचते हैं।
--। मुकीम काला गैंग से जुड़ा है एक आरोपी
एसपी सिटी पीपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी बाबर मुकीम काला गैंग के सदस्य सादर का भाई है। बाबर शामली, हरियाणा, सहारनपुर से जेल जा चुका है जबकि मोहसिन उर्फ बिल्लू भी हरियाणा से पूर्व में जेल जा चुका है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।