{"_id":"594eb8eb4f1c1b55178b47a5","slug":"141498331371-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को बनाया चोर, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को बनाया चोर, पुलिस को सौंपा
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को बनाया चोर, पुलिस को सौंपा
देवबंद (सहारनपुर)। प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने चोर बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इससे पूर्व उसकी लोगों ने जमकर पिटाई भी की। पुलिस ने उसका चालान किया है।
मामला बॉर्डर पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव का है। मिरगपुर गांव के एक युवक का समीप में स्थित दूसरे गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को लड़की ने युवक को मिलने के लिए घर बुला लिया। लेकिन ऐन वक्त पर लड़की के परिजनों ने उसे दबोच लिया और चोर बताते हुए शोर मचा दिया। जिसके बाद वहां इकट्ठा हुए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ घर में घुसकर 10 हजार रुपये चोरी किए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि युवक को जेल भेज दिया है। वहीं, हरिद्वार मंगलौर के बन्हेड़ा टांडा गांव निवासी नाजिम हसन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को मस्जिद रशीदिया में अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए आया था। नमाज पढ़ने के बाद वापस लौटा तो उसे अपनी बाइक गायब मिली। तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं लगा।